Edited By Neetu Bala, Updated: 23 May, 2026 02:50 PM

राजौरी के गंभीर मुगलां (Gambhir Muglan) इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की प्रभावी ढंग से घेराबंदी कर दी है।
राजौरी ( शिवम ) : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक और बड़ी सुरक्षा संबंधी खबर सामने आ रही है। राजौरी के गंभीर मुगलां (Gambhir Muglan) इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की प्रभावी ढंग से घेराबंदी कर दी है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 11:30 बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF और भारतीय सेना ने एक सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर गंभीर मुगलां क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था, जहां आतंकियों के साथ उनका सम्पर्क स्थापित हो गया। आतंकवादियों के भागने के सभी रास्तों को बंद करने के लिए पूरे गंभीर मुगलां इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और अतिरिक्त बलों को मौके पर तैनात किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से फायरिंग जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here