चुनावी मोड में BJP, दिल्ली में नड्डा, शाह ने भाजपा नेताओं के साथ की बैठक

Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 Jul, 2024 12:21 PM

nadda shah held meeting with bjp leaders in delhi

बैठक में प्रदेश भाजपा के पांच नेताओं जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव सुनील शर्मा, देवेंद्र मनेयाल ने हिस्सा लिया।

जम्मू: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्ढा ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में वीरवार को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना समेत पांच नेताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक करीब दो घंटे चली।

यह भी पढ़ें :  शिव मंदिर में तोड़फोड़ मामले में पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए इतने लोग

बैठक में प्रदेश भाजपा के पांच नेताओं जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव सुनील शर्मा, देवेंद्र मनेयाल ने हिस्सा लिया। वहीं केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से जम्मू-कश्मीर भाजपा के चुनाव प्रभारी बनाए गए जीके किशन रेड्डी भी बैठक में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण, चालक सहित तेल टैंकर झेलम नदी में गिरा

बैठक के दौरान नड्ढा और अमित शाह ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर में भाजपा के वोट फीसद में गिरावट पर प्रदेश नेताओं से नाराजगी जताई और विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार तरीके से तैयारी करने के लिए कहा ताकि जम्मू कश्मीर में भाजपा की अपनी सरकार बन सके। इस अवसर पर भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!