ऊधमपुर में कानून का चला डंडा, कुख्यात तस्कर की संपत्ति पर लगाया शिकंजा

Edited By VANSH Sharma, Updated: 07 Mar, 2026 05:07 PM

law takes action in udhampur crackdown on notorious smuggler s property

इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए वाहन को ईएमआईसी टिकरी की मौजूदगी में विधिवत जब्त कर अस्थायी रूप से अटैच कर दिया गया।

ऊधमपुर (रमेश) : ऊधमपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की 45 लाख रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है। यह कार्रवाई अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट के न्यायालय के आदेशों के अनुसार की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद अशरफ पुत्र तालिब हुसैन निवासी तलवारा, जिला रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के स्वामित्व वाले एक थर्मो-फ्रीज कैंटर (UP-26-T-2340) को जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह वाहन पुलिस स्टेशन रेंबल में दर्ज एफआईआर नंबर 174/2025 के मामले में शामिल पाया गया। यह मामला धारा 223 बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि और उसकी वित्तीय गतिविधियों की भी गहन जांच की। जांच में सामने आया कि यह वाहन मवेशियों की तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा था।

इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए वाहन को ईएमआईसी टिकरी की मौजूदगी में विधिवत जब्त कर अस्थायी रूप से अटैच कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष ऊधमपुर पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी से जुड़े मामलों में अटैच की गई यह तीसरी संपत्ति है। अब तक कुल 95 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!