पुंछ के जंगल में आग ही आग, फटी बारूदी सुरंगें

Edited By Sunita sarangal, Updated: 31 May, 2024 10:35 AM

landmines explode in poonch

अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि सांबा में पुरमंडल इलाके में आग लगी और जल्द ही आसपास के गांवों में फैल गई।

जम्मू: पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) के पास जंगल में आग लगने के कारण कई बारूदी सुरंगें फट गईं और सांबा व जम्मू जिलों के वन क्षेत्रों में भी आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें :  सर्च ऑपरेशन दौरान आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचे सुरक्षाबल, जमकर हुई गोलीबारी

अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि सांबा में पुरमंडल इलाके में आग लगी और जल्द ही आसपास के गांवों में फैल गई। इससे कई रिहायशी मकानों को खतरा पैदा हो गया। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में दमकल की गाड़ियां भेजी गईं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्व निहित स्वार्थों के कारण आग लगा रहे हैं और वन भूमि को नष्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  इस National Highway पर भयानक हादसा, मच गई चीख-पुकार

अधिकारियों के अनुसार, पुंछ जिले के मेंढर उपक्षेत्र के मनकोट के अग्रिम इलाके में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) के पास जंगल में लगी आग के कारण कई बारूदी सुरंगें फट गईं। उन्होंने बताया कि आग नियंत्रण रेखा के उस पार से शुरू हुई और इस तरफ फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के चोकी चोरा इलाके में इसी तरह की एक घटना में आग लग गई और चोरा, खरदून, पडून, बामला, केरी और कंडी के आस-पास के इलाकों में फैल गई। उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने आग बुझाने के लिए अभियान चलाया और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!