Jammu Kashmir Weather: बर्फबारी से ठंड में हुई जबरदस्त बढ़ौतरी,  जानें मौसम का पूरा हाल

Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Nov, 2024 07:38 PM

jammu kashmir weather cold increased tremendously due to snowfall

पिछली रात यह 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पर सोमवार को यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर स्थित कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बफर्बारी के बाद ठंड बढ़ गई है और गुलमर्ग तथा पहलगाम सबसे ठंडे स्थान बन गए हैं।       मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में सोमवार को शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया। 

अधिकारियों ने बताया कि एक दिन पहले हुई बफर्बारी के बाद रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को गुलमर्ग के स्की रिसॉटर् में न्यूनतम तापमान उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के मैदानी इलाकों के लिए सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि पिछली रात यह 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पर सोमवार को यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।  

ये भी पढ़ेंः  तलाक की खबरों के बीच भावुक हुए Abhishek Bachchan, बेटी के लिए कही बड़ी बात    

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 4.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसम की इस अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। श्रीनगर और इसके आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने के कारण ठंड की स्थिति बनी रही, हालांकि रविवार को अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट देखी गई और यह 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस जगह के लिए सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम था। पिछले दिन कश्मीर घाटी के अन्य स्थानों पर भी अधिकतम तापमान में 0 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में 1.2 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में पिकनिक स्थल पर 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 विभाग ने बताया कि 30 नवंबर की शाम तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही, 01 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) आने की संभावना है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों और छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश और हल्की बफर्बारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसके बाद 5 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 

ये भी पढ़ेंः  अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!