J&K : बारामूला में रिहायशी मकान में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 23 Apr, 2026 11:35 PM

j k leopard enters residential house in baramulla

बारामूला के अल-मुस्तफा कॉलोनी क्षेत्र में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक तेंदुआ अपने तीन शावकों के साथ एक रिहायशी मकान में घुस गया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ अपने शावकों को मकान के अंदर छोड़कर बाहर निकल गया, जिसके बाद तुरंत उसकी तलाश शुरू की गई।

बारामूला, (रेज़वान मीर) : बारामूला के अल-मुस्तफा कॉलोनी क्षेत्र में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक तेंदुआ अपने तीन शावकों के साथ एक रिहायशी मकान में घुस गया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ अपने शावकों को मकान के अंदर छोड़कर बाहर निकल गया, जिसके बाद तुरंत उसकी तलाश शुरू की गई।

घटना की सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ विभाग, जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेर लिया गया। तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बाद में रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। वाइल्डलाइफ विभाग ने तेंदुए और उसके शावकों को सुरक्षित रूप से पकड़कर अपनी निगरानी में ले लिया है। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और उन्हें सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और भारतीय सेना, वाइल्डलाइफ विभाग तथा स्थानीय पुलिस का धन्यवाद किया, जिन्होंने कम समय में इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!