J&K :  सड़कों और Street Lights को लेकर कांग्रेस का प्रशासन पर हमला, मांगा जवाब

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Oct, 2026 05:00 PM

j k congress attacks administration over roads and streetlights

इरफान नाज़िर ने कहा कि स्टेडियम कॉलोनी से आज़ाद गंज तक का मार्ग उचित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से वंचित है, जिसके कारण रात के समय इस पूरे हिस्से में अंधेरा रहता है और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बारामूला ( रेजवान मीर ) :  बारामूला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता इरफान नाज़िर ने बारामूला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नगर के विभिन्न इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कथित कमी को लेकर चिंता व्यक्त की है। इरफान नाज़िर ने कहा कि स्टेडियम कॉलोनी से आज़ाद गंज तक का मार्ग उचित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से वंचित है, जिसके कारण रात के समय इस पूरे हिस्से में अंधेरा रहता है और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने शहर की खराब सड़कों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने विशेष रूप से गुरु नानक से खानपोरा मार्ग तथा आज़ाद गंज पुल की ओर जाने वाली सड़क की खराब हालत का उल्लेख करते हुए कहा कि जगह-जगह पड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों और आम राहगीरों को परेशानी हो रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने बारामूला नगर परिषद से अपील की कि स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मुरम्मत को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने बारामूला के विधायक से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और जनहित में संबंधित विभागों के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!