Kashmir Breaking: मशहूर पर्यटन स्थल के जंगलों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैली लपटें

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Aug, 2024 06:25 PM

huge fire breaks out in the forests of a famous tourist spot

इस संबंध में फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

सोनमर्ग कश्मीर ( मीर आफताब ) : मशहूर पर्यटन स्थल सोनमर्ग के हरे-भरे जंगलों में अचानक आग लग गई है, जिससे कई कीमती पेड़ जलकर राख हो गए हैं। इस संबंध में सूचना मिलते ही वन विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारी जंगल में लगी आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिए पैदल ही जंगल की ओर निकल गए हैं।  इस संबंध में फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग किन कारणों से लगी है अभी यह पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि इस जंगल में कई बेशकीमती पेड़ों की मौजूदगी के अलावा कई जंगली जानवर भी हैं, जिन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की जा रही है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Breaking: आ गई BJP स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी व अमित शाह समेत देखें और किनके हैं नाम...

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!