Udhampur में भयानक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौ/त

Edited By VANSH Sharma, Updated: 23 Oct, 2025 04:26 PM

horrible road accident in udhampur

ऊधमपुर के घोरडी क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई।

ऊधमपुर (दीपक): ऊधमपुर के घोरडी क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत देर शाम दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं।

उन्हें तुरंत घोरडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान विक्की कुमार (23) पुत्र मूल राज तथा अजय शर्मा (26) पुत्र धर्म देव, निवासी सत्यालता, के रूप में की है। पुलिस ने गुरुवार को दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!