गृहमंत्री Amit Shah ने किया आर.एस.पुरा का दौरा, बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Sep, 2025 01:13 PM

home minister amit shah visited r s pura met the flood affected people

गृहमंत्री ने गांव के हालातों को बारीकी से देखा और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।

आर.एस.पुरा ( मुकेश )  :  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए हुए हैं। आज वह आर.एस.पुरा  विधानसभा क्षेत्र के मांगू चक गांव पहुंचे और हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। गृहमंत्री ने गांव के हालातों को बारीकी से देखा और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।

इस अवसर पर उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह रैना, विधायक विक्रम रंधावा सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गृहमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन मिलकर हर संभव मदद पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत सामग्री और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

PunjabKesari

गांव में बड़ी संख्या में लोग गृहमंत्री से मिलने पहुंचे और अपनी परेशानियां उनके सामने रखीं। शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरे से लोगों में राहत की उम्मीद जगी है और क्षेत्रवासी सरकार से त्वरित सहायता की उम्मीद कर रहे हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!