Poonch में हेल्थ डिपार्टमेंट की सख्ती, 4 लैब पर लिया गया कड़ा Action

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Nov, 2025 07:39 PM

health department takes strict action in poonch

खंड चिकित्सा अधिकारी ने कहा की सभी को नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

पुंछ  ( धनुज शर्मा ) :  खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशफाक अहमद ने बुधवार को विशेष अभियान चलाते हुए उपमंडल मेंढर में 4 क्लिनिकल लैब सील की, जबकि कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला विकास आयुक्त पुंछ अशोक कुमार शर्मा के आदेश पर खंड चिकित्सा अधिकारी मेंढर डॉ. अशफाक अहमद की अध्यक्षता में गठित विशेष दस्ते ने उपमंडल मेंढर के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर किलिनिक्ल लैब (प्रयोगशाला) का दौरा कर उनके दस्तावेज की जांच की और सभी जरूरी दस्तावेज जांचे। 

इस अवसर पर विशेष दस्ते ने 4 क्लिनिकल लैब के दस्तावेजों में त्रुटियां पाईं और तत्काल प्रभाव से सभी लैब को सील कर दिया। इस अवसर पर बोलते हुए अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लैब अथवा चिकित्सा के संदर्भ में त्रुटि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खंड चिकित्सा अधिकारी ने कहा की सभी लोग अपने-अपने दस्तावेज पूरे करें उसके बाद की काम करें क्योंकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!