J&K के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन

Edited By Kamini, Updated: 05 Aug, 2025 02:03 PM

former j k governor satyapal malik passes away

इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज निधन हो गया।

जम्मू कश्मीर : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, सत्यपाल मलिक का दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने आज मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली के (RML) राम मनोहर लोइया अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि, उन्हें गत 11 मई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

आपको बता दें कि, सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 हुआ। मलिक ने अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक पूर्ववर्ती जम्मू और कश्मीर राज्य के 10वें और अंतिम राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान ही 5 अगस्त 2019 को जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किया गया। आपको ये भी बता दें कि उन्होंने 2018 में 21 मार्च से 28 मई तक ओडिशा में भी राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला है। इसी के साथ 2022 में मेघालय के 21वें राज्यपाल के रूप में कार्य किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!