Corruption : आर.डी.डी. के 4 कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Sep, 2025 03:38 PM

corruption 4 rdd employees sacked from their jobs

यह कार्रवाई इसलिए की गई ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं पर अंकुश लगाया जा सके।

रियासी  :  डी.सी. रियासी ने भ्रष्ट आचरण के लिए ग्रामीण विकास विभाग (आर.डी.डी.) के 4 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। उनमें 2 ग्राम रोजगार सेवक और 2 तकनीकी सहायक शामिल हैं। इनमें ब्लॉक जिज बगली के ग्राम रोजगार सेवक मोहम्मद लतीफ और तकनीकी सहायक राहिल मगोत्रा ​​तथा ब्लॉक चसाना के ग्राम रोजगार सेवक अब्दुल कयूम और तकनीकी सहायक अरुण गंडोत्रा शामिल हैं। इनके खिलाफ मिली शिकायतों के बाद की गई जांच में इन चारों पर गंभीर अनियमितताओं, अभिलेखों में हेराफेरी और सरकारी धन के गबन में उनकी संलिप्तता का खुलासा हुआ जिसमें ए.डी.डी.सी. सुखदेव सिंह जांच अधिकारी रहे।

उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग (आर.डी.डी.) के सचिव के समक्ष यह मामला उठा कर इन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त और अनुकरणीय कार्रवाई की सिफारिश की थी। उपायुक्त ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1956 के अनुसार इन चारों के खिलाफ वसूली की कार्यवाही शुरू करने का भी आग्रह किया है, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही भविष्य में ऐसी अनियमितताओं पर अंकुश लगाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!