J&K में रिटायर्ड CRPF अफसर पर मामला दर्ज,  बहू ने लगाए गम्भीर आरोप

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Jan, 2025 07:49 PM

case registered against retired crpf officer in j k

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

ऊधमपुर : घोरडी के वरमीन क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पर उसके ससुर ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला निशा देवी पत्नी सन्नी पर सोमवार सुबह उसके ही ससुर रमेश कुमार ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत जी.एम.सी. ऊधमपुर लाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ेंः  Delhi-Srinagar Train: माता वैष्णो देवी के दर्शन की राह होगी आसान, Katra बनेगा प्रमुख Tourism Hub

निशा देवी ने बताया कि उसका ससुर जोकि सी.आर.पी.एफ. से सेवानिवृत है, शराब पीकर हर दिन घर में हंगामा करता है। कभी वह अपनी पत्नी को मारता है तो कभी बच्चों को। आज भी उसने सुबह पहले लड़की पर ईंट से हमला किया। वह उसको बचाने गई तो उसने अंदर से टोका लाकर उस पर हमला कर दिया। उसने बताया कि उसके ससुर ने पहले भी उसके ऊपर लोहे की रॉड से हमला किया था, जिससे उसके पांव में चोट आई थी। वहीं ससुर के खिलाफ घोरड़ी में मामला दर्ज करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं। उसने मांग की कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ेंः  Breaking News: J&K में सेना के वाहन के साथ हादसा, 4 जवान घायल

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!