Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Aug, 2026 04:23 PM

स्थानीय स्तर पर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गुब्बारों के साथ बंधी यह सामग्री किस उद्देश्य से भारतीय क्षेत्र में पहुंची।
आर.एस. पुरा ( दिनेश ठाकुर ) : आज दोपहर करीब 2:20 बजे सफेद और हरे गुब्बारों के साथ बंधा एक टैग और पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा पाकिस्तान की तरफ से उड़कर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यह सामग्री गुरुद्वारा चंदू चक की छत पर आकर गिरी।
घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बन गया। स्थानीय स्तर पर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गुब्बारों के साथ बंधी यह सामग्री किस उद्देश्य से भारतीय क्षेत्र में पहुंची। सीमा से सटे इलाकों में इस तरह की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं और जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here