भारत-पाक सीमा पर बना युद्ध का माहौल, किसानों की बढ़ी चिंता

Edited By VANSH Sharma, Updated: 06 May, 2025 04:43 PM

atmosphere of war created on indo pak border

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक सीमा पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।

जम्मू (मुकेश) : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक सीमा पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। सीमा से सटे जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में तनावपूर्ण माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा और अगर वह सीमा पर अतिक्रमण करता है, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।

इस बीच, सीमावर्ती इलाकों के किसान खासे परेशान हैं। बासमती धान की रोपाई का समय आ रहा है और यदि सीमा पर हालात सामान्य नहीं हुए, तो इसकी रोपाई पर गंभीर असर पड़ेगा। किसानों ने चिंता जताई है कि इससे विश्व प्रसिद्ध आरएसपुरा बासमती की पैदावार पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है।

किसानों का कहना है कि सीमा पर हर बार तनाव का खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ता है। उन्होंने पहलगाम हमले को कायराना करतूत बताया और कहा कि निर्दोष नागरिकों पर गोलीबारी कर उन्हें मार देना एक गंभीर अपराध है। किसानों ने यह भी कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का जन्मदाता है और अब उसे कड़ा सबक सिखाना जरूरी हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

150/8

19.4

Gujarat Titans

Mumbai Indians are 150 for 8 with 2 balls left

RR 7.73
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!