Amarnath Yatra: भोले के भक्तों में भारी उत्साह, एक और जत्था Jammu से रवाना

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Jul, 2024 01:10 PM

amarnath yatra huge enthusiasm among devotees of bholenath

अभी तक 3.50 लाख के करीब श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

जम्मू : अमरनाथ तीर्थ यात्रा के लिए 4383 तीर्थ यात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री मंगलवार सुबह 157 वाहनों के काफिले में जम्मू बेस कैंप से रवाना हुए। जत्थे में 3222 पुरुष, 1071 महिलाएं, 8 बच्चे, 67 साधु और 15 साध्वियां शामिल थीं। इनमें से 1701 तीर्थयात्री सुबह 3:14 बजे बालटाल बेस कैंप और 2682 तीर्थयात्री सुबह 4:00 बजे पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे। अभी तक 3.50 लाख के करीब श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः  सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, Pakistan का पुतला जलाकर जमकर की नारेबाजी

इसी बीच वीरवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का एक नया जत्था श्रीनगर के पंथा चौक बेस कैंप से रवाना हुआ। पवित्र स्थल के लिए रवाना हुए श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम यात्रा के बेस कैंप की ओर बढ़ रहे हैं, जहां वे अपनी आस्था से जुड़ेंगे और आशीर्वाद लेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!