दुखद : छत पर खेल रही थी 14 वर्षीय बच्ची, 11000 वोल्टेज की तार के चपेट में आई

Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Nov, 2024 07:51 PM

a 14 year old girl came in contact with a 11 000 volt wire

सुबह के समय बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी कि अचानक छत के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्टेज के तार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

सांबा (अजय): जिला सांबा के सुंब बस स्टैंड के पास एक प्रवासी परिवार की 14 वर्षीय बच्ची की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अनाया देवी (14) पुत्री सर्वेश्वर सिंह निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। मृतका का पिता सांबा में मशहूर रामू शोले कुलचे का काम करता है, जोकि सुंब स्टैंड के पास है और वर्तमान में वार्ड नंबर 11 अराजी सांबा में रह रहा है।

ये भी पढ़ेंः BJP के सत शर्मा जल्द करेंगे अपनी टीम का ऐलान, संगठनात्मक ढांचे में होंगे बड़े बदलाव

जानकारी के अनुसार सुबह के समय बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी कि अचानक छत के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्टेज के तार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद बुरी तरह से झूलसी बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार लंबे समय से सांबा में रह रहा था और मृतक बच्ची 8वीं कक्षा की छात्र थी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Lucknow Super Giants

180/5

20.0

Lucknow Super Giants are 180 for 5

RR 9.00
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!