6 महीने की Pregnant नाबालिगा ने उठाया खौफनाक कदम, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Jun, 2025 03:05 PM

6 month pregnant minor took a horrifying step know what is the whole matter

एसएसपी ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

हंदवाड़ा ( जम्मू-कश्मीर ) : जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा से एक बेहर ही शर्मनाक मामला सामने आया है जिसमें एक नाबालिगा को हवस का शिकार बनाया गया। हंदवाड़ा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के एक संवेदनशील मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला कलमाबाद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है, जहां पीड़िता करीब 6 महीने की गर्भवती पाई गई थी।

पुलिस ने 6 मई 2025 को इस मामले में एफआईआर नंबर 17/2025 दर्ज की थी। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 64 बीएनएस, पॉक्सो एक्ट की धारा 5(जे)(II) और 6 के तहत केस दर्ज किया गया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  J&K में गर्मी ने तोड़ा 20 साल का Record,...इस दिन होगी बारिश, मिलेगी राहत

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने तब और भी दुखद मोड़ लिया जब पीड़िता ने मानसिक परेशानी के आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने गहन जांच की और डीएनए टेस्ट के जरिए कुपवाड़ा के गुलगाम इलाके के एक व्यक्ति की पहचान भ्रूण के जैविक पिता के रूप में की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी हंदवाड़ा, मुश्ताक अहमद चौधरी ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!