ड्रग तस्करी नेटवर्क पर Police की कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और ड्रग मनी बरामद

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Aug, 2024 01:21 PM

2 smugglers arrested heroin and drug money recovered

दो तस्करों को 305 ग्राम हैरोइन व 1,98400 रुपए की नकदी सहित गिरफ्तार किया है।

जम्मू : नगरोटा पुलिस ने नाके के दौरान दो तस्करों को 305 ग्राम हैरोइन व 1,98400 रुपए की नकदी सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर नगरोटा पुलिस ने टी.सी.पी. के समीप नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रही कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार में से 305 ग्राम हैरोइन व 198400 रुपए की नकदी बरामद हुई। कार सवार दोनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिनकी पहचान खुरशीद अहमद वानी पुत्र मोहम्मद शफी वानी निवासी लोअर मुंडा काजीगुंड व अदिल शरीफ डार पुत्र मोहम्मद शरीफ डार निवासी धरपोरा, बनिहाल के रूप में की गई है। नगरोटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंः  विस चुनाव: 'इल्तजा मुफ्ती' ने ठोकी चुनावी ताल, इस क्षेत्र से लड़ेंगी विधान सभा चुनाव 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!