Mata Vaishno Devi आने वाली ये 'Trains' रद्द, कइयों की बदली Timing, पढ़ें डिटेल

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Jan, 2025 12:11 PM

these trains coming to mata vaishno devi have been cancelled

इसमें सात को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ को पंजाब, दिल्ली या अंबाला से ही अपने गंतव्य की ओर लौटा दिया जाएगा।

जम्मू डेस्क:  माता वैष्णो देवी आने वाले भक्तों के लिए एक जरूरी खबर है। आप को बता दें कि धुंध और मुरम्मत कार्य के कारण जम्मू आने वाली कई रेलगाड़ियां रद्द हो गई हैं। जानकारी के अनुसार रेलखंडों पर मुरम्मत कार्य के कारण जम्मू आने वाली 5 रेलगाड़ियां रद्द हो गई हैं और एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। ऐसे हालात के कारण यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्री ठिठुरते हुए ट्रेन का इंतजार करते देखे गए हैं।

आप को बता दें कि 8 जनवरी से जम्मू रेलवे स्टेशन पर ट्रैक नान-इंटर लॉकिंग का काम शुरू होगा जिसके चलते दिन के समय जम्मू रेलवे स्टेशन पर कोई भी रेलगाड़ी नहीं पहुंच पाएंगी। इसके चलते 8 से 14 जनवरी तक रेलयात्रियों को अपने शेड्यूल में बदलाव होगा। इस दौरान 30 रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी। इसमें सात को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ को पंजाब, दिल्ली या अंबाला से ही अपने गंतव्य की ओर लौटा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः  'हवाई यात्रा' करने वालों के लिए जरूरी खबर, Flights रद्द

रद्द और देरी से चलने वाली रेलगाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

रद्द होने वाली Trains:

1.  हेमकुट एक्सप्रेस
2.  शालीमार एक्सप्रेस
3.  टाटामूरी एक्सप्रेस
4.  कालका-कटड़ा एक्सप्रेस
5.  दुरंतो एक्सप्रेस

देरी से पहुंचने वाली Trains:

1.  श्री शक्ति एक्सप्रेस (2 घंटे लेट)
2.  राजधानी एक्सप्रेस (5 घंटे लेट)
3.  शालीमार एक्सप्रेस (3 घंटे लेट)
4.  उत्तर संपर्क क्रांति (3 घंटे लेट)
5.  जम्मू मेल (4 घंटे लेट)
6.  सियालदाह एक्सप्रेस (4 घंटे लेट)
7.  गाजीपुर कटड़ा एक्सप्रेस (4 घंटे लेट)
8.  पूजा एक्सप्रेस (7 घंटे लेट)

यह स्थिति यात्रियों के लिए काफी परेशानी का कारण बन रही है, खासकर सर्दी के मौसम में जब उन्हें स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। मुरम्मत कार्य और मौसम की स्थिति के कारण इन समस्याओं में और बढ़ौतरी हो सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

163/7

20.0

Delhi Capitals

123/4

15.3

Delhi Capitals need 41 runs to win from 4.3 overs

RR 8.15
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!