Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Nov, 2025 06:03 PM

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी Srinagar घाटी में रात का तापमान बढ़ रहा है,
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी Srinagar घाटी में रात का तापमान बढ़ रहा है, मौसम की सबसे ठंडी रात, शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा सांझा की गई जानकारी के अनुसार, पहलगाम, कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा रहा, जहां पारा शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में पारा शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। हालांकि, कोकरनाग में रात का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here