J&K Weather: भारी बारिश व बर्फबारी से मेन Highway बंद, जानें आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम

Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Feb, 2025 07:20 PM

heavy rain and snowfall continues in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर में 27 मार्च को पूरी रात बारिश का सिलसिला जारी रहा। सूचनाओं के अनुसार जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरे हैं।

जम्मू : जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। इस वजह से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन की वजह से हाईवे अगले आदेश तक बंद हो गया है। प्रदेश में नदिया व दरिया उफान पर हैं और खराब मौसम का असर सड़क, रेल व हवाई यातायात पर भी पड़ा है। कश्मीर में गुलमर्ग, सोनमर्ग और अन्य ऊंचे इलाकों पर भारी बर्फबारी हुई हैं।

खराब मौसम के चलते सरकार ने कश्मीर और जम्मू संभाग में शीतकालीन जोन के स्कूलों में छुट्टियों को छह मार्च तक बढ़ा दिया है। जम्मू कश्मीर में 27 मार्च को पूरी रात बारिश का सिलसिला जारी रहा। सूचनाओं के अनुसार जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरे हैं।

ये भी पढ़ेंः  रेल यात्री ध्यान दें ! जम्मू जाने वाली Train रद्द

लगातार चार दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते जम्मू कश्मीर में जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ है। वीरवार देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते तवी नदी का जलस्तर काफी हद तक बढ़ गया है। बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के कारण प्रशासन ने आम जनता से तवी नदी के आसपास न जाने की अपील की है।

बारिश और बर्फबारी से मुख्य रूप से साधना दर्रा, राजधान दर्रा, सोनमर्ग-जोजिला-गुमरी अक्ष, मुगल रोड, सिंथन दर्रा और पहाड़ी जिलों की अन्य प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार रामसू और काजीगुंड के बीच बर्फ जमा होने, नाशरी और नवयुग सुरंग के बीच पत्थर गिरने, भूस्खलन और कीचड़ धंसने के कारण जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद रहा। प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा यात्रियों को सलाह दी कि वे मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक जम्मू-श्रीनगर एनएचडब्ल्यू पर यात्रा करने से बचें। मौसम विभाग द्वारा

अभी भी जम्मू कश्मीर के कई संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन/मिट्टी धंसने/पत्थर गिरने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 2 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। 3 मार्च कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। इसके बाद 4 से 8 मार्च तक आम तौर पर मौसम शुष्क रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!