J&K : पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, Tourists पर बरसाई गोलियां, 26 लोगों के मारे जाने की आशंका

Edited By VANSH Sharma, Updated: 22 Apr, 2025 05:31 PM

bullets fired in kashmir

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

अनंतनाग (मीर आफताब) : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में पर्यटकों सहित 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है, जिनमें कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 12 पर्यटक जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में घूमने के लिए आए थे, जिन पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं।  हालांकि हमले में 26 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जिसमें 16 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है। 

यह हमला बैसारन नामक घास के मैदान में हुआ, जो केवल पैदल या टट्टुओं के माध्यम से ही पहुँचा जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार, एक पर्यटकों का समूह सुबह-सुबह यहां घूमने गया था। एक प्रत्यक्षदर्शी अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने पर्यटकों पर करीब से गोलियां चला दीं, जिससे कई लोग घायल हो गए। एक जीवित बची महिला पर्यटक ने बताया कि "मेरे पति के सिर में गोली लगी जबकि अन्य भी इस हमले में घायल हो गए।" महिला ने अपना नाम नहीं बताया लेकिन घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए मदद की गुहार लगाई।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों की निकासी के लिए एक हेलिकॉप्टर सेवा में लगाया गया, और कुछ घायलों को स्थानीय लोगों ने अपने टट्टुओं पर नीचे लाया। एक डॉक्टर ने बताया कि पहलगाम अस्पताल में  घायल पर्यटकों को भर्ती किया गया है और सभी की हालत स्थिर है। इससे कुछ पहले, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहलगाम के बैसारन घास के मैदान में गोलीबारी की आवाज़ सुनने के बाद सुरक्षा बल वहां पहुंचे। सुरक्षा बल द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है, जो वर्षों तक उग्रवाद से प्रभावित रहा है। साथ ही, 38 दिनों की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है। देश भर से लाखों श्रद्धालु हर साल इस गुफा मंदिर की यात्रा करते हैं, जो दो मार्गों से होती है — पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग (दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में) और छोटा लेकिन खड़ा 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग (गांदरबल जिले में)।

इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!