Udhampur: बक्करवाल डेरे में आवारा कुत्तों की दरिंदगी, सुबह उठते ही सामने आया खौफनाक मंजर

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Mar, 2026 05:34 PM

udhampur stray dogs attack bakkarwal encampment in londna

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ऊधमपुर  (रमेश) : लोंडना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बक्करवाल समुदाय के एक डेरे पर आवारा कुत्तों के हमले में कई भेड़ों की मौत हो गई है। इस घटना से पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। डेरे के सदस्यों के अनुसार आवारा कुत्तों ने हमला कर कई भेड़ों को मार डाला। उनका कहना है कि इस हमले में उन्हें करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जो उनके लिए बड़ी क्षति है।

पीड़ितों ने प्रशासन से तुरंत सहायता की मांग की है। साथ ही उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री से उचित मुआवजा देने की अपील की है, ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!