Transfer:जम्मू हैडक्वाटर ने 12 इंस्पेक्टर व 1 पी.एस.आई. के स्थानांतरण के दिए आदेश, इनका हुआ ट्रांसफर

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Jun, 2024 01:14 PM

transfer jammu headquarters ordered the transfer of 12 inspectors

आदेश में जम्मू के कई थानों के प्रभारियों को बदल कर नए थानेदारों को थानों का पदभार सौंपा गया है।

जम्मू : जिला पुलिस हैडक्वाटर द्वारा जारी एक आदेश में जम्मू के कई थानों के प्रभारियों को बदल कर नए थानेदारों को थानों का पदभार सौंपा गया है। आदेश न. 338/24 के अनुसार इंस्पैक्टर अरूण प्रकाश को गांधी नगर थाने में स्थानातरित किया गया है जबकि इंस्पैक्टर सुशील चौधरी को डी.पी.एल. से दोमाना थाने में, इंस्पैक्टर विजय शर्मा को डी.पी.एल. से थाना प्रभारी बाहु फोर्ट के पद पर स्थानातरित किया गया है।

इंस्पैक्टर अमित कुमार को बाहु फोर्ट थाने से डी.पी.एल., इंस्पैक्टर अर्जुन मगोत्रा को डी.पी.एल. से घरोटा थाने का प्रभार, इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह को घरोटा थाने से डी.पी.एल., इंस्पैक्टर सुमित शर्मा को डी.पी.एल. से जानीपुर थाने में एस.एच.ओ. के पद पर भेजा गया है। इंस्पैक्टर सुनील दत्त को जानीपुर से डी.पी.एल., इंस्पैक्टर अजाद अहमद को डी.पी.एल. से पीर मिट्ठा थाने में एस.एच.ओ. को पदभार सौंपा गया है। इंस्पैक्टर मोहम्मद कासिम को पीर मिट्ठा से डी.पी.एल., इंस्पैक्टर सुरेन्द्र रैना को डी.पी.एल. से सिटी थाने का एस.एच.ओ., इंस्पैक्टर ब्रहमदेव सिंह को सिटी थाने से डी.पी.एल. जम्मू में स्थानांतरित किया गया है। वहीं पी.एस.आई. वसीम भट्टी को गांधी नगर थाने से स्थानातरित कर ग्रेटर कैलाश चौकी के प्रभारी का काम सौंपा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!