SIA ने राजौरी मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की तस्वीरें कीं जारी

Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Oct, 2024 02:22 PM

sia releases photos of terrorists killed in rajouri encounter

सुरक्षा अभियान के तहत 22-23 नवंबर 2023 को कालाकोट बेल्ट के बाजीमल इलाके में एक भीषण मुठभेड़ में ये दोनों आतंकवादी मारे गए थे।

जम्मू : जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने नवंबर 2023 में राजौरी जिले में मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकवादियों की पहचान के लिए उनकी तस्वीरें जारी की हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा अभियान के तहत 22-23 नवंबर 2023 को कालाकोट बेल्ट के बाजीमल इलाके में एक भीषण मुठभेड़ में ये दोनों आतंकवादी मारे गए थे।

ये भी पढे़ंः  Alert: अगर आप को भी आए ऐसी Call तो रहें सतर्क, कोई आपको लगा सकता है हजारों का चूना

इस मुठभेड़ में 5 जवान भी शहीद हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि एस.आई.ए. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समाचार पत्रों में एक सार्वजनिक सूचना जारी की और उनकी पहचान के लिए इन आतंकवादियों की तस्वीरें उसमें मिलीं। मीडिया के एक वर्ग में अज्ञात आतंकवादियों का विवरण भी जारी किया गया है।

ये भी पढ़ेंः  Delhi-Katra Expressway जल्द बनकर होगा तैयार, 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से फर्राटे भरेंगे वाहन, जानें खास बातें

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!