Edited By Neetu Bala, Updated: 14 May, 2026 01:59 PM

मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
जम्मू : जम्मू में गुरवार को गर्मी का प्रकोप चरम पर रहा। सुबह से ही सूर्यदेव के तीखे तेवरों ने लोगों को परेशान कर दिया। दिनभर तेज धूप और लू के चलते लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय तो आसमान से मानो आग बरस रही है। तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास हो रहा है। बीते दिनों गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन बुधवार व गुरुवार को भीषण गर्मी ने फिर लोगों को परेशान कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को और ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 15 और 16 मई को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
आंधी-तूफान का यैलो अलर्ट
विभाग ने 15 और 16 मई को तेज हवाओं और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
किसानों के लिए सलाह
मौसम विभाग के अनुसार किसान 14 मई को कृषि गतिविधियां जारी रख सकते हैं, लेकिन 15 और 16 मई को अगले 48 घंटे तक कृषि कार्य स्थगित रखें। साथ ही लोगों से बोटिंग जैसी बाहरी गतिविधियां न करने की अपील की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here