J&K: जिला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग अपहरण मामले का एक घंटे में खुलासा

Edited By VANSH Sharma, Updated: 01 Feb, 2026 10:12 PM

police solve minor kidnapping case within an hour

पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

गांदरबल (मीर आफताब): गांदरबल पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़के को महज़ एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया और मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस स्टेशन लार में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता (नाम गोपनीय) ने बताया कि उसके नाबालिग भतीजे (नाम गोपनीय) का आज शाम करीब 7:30 बजे चंथन गुलाबपोरा, लार स्थित उसके घर के पास से अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया है।

शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस स्टेशन लार में एफआईआर नंबर 03/2026 संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई और तुरंत जांच शुरू की गई। एसएसपी गांदरबल खलील अहमद पोस्वाल के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई, तकनीकी सहायता और ज़मीनी स्तर पर की गई गहन जांच के ज़रिये एक घंटे के भीतर नाबालिग बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी इशफाक अहमद टेली पुत्र अब जब्बार टेली, निवासी कुरहामा, को गिरफ्तार किया। अपहरण में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरसू चौक के पास से जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गांदरबल पुलिस ने आम जनता की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नज़दीकी पुलिस स्टेशन को दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!