पुलिस कर्मी का इस हालत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Aug, 2024 02:43 PM

जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में ओल्ड रिहाड़ी क्षेत्र से शव बरामद हुआ है
जम्मू : जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में ओल्ड रिहाड़ी क्षेत्र से शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कांस्टेबल विवेक डोगरा निवासी ओल्ड रिहाड़ी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार जिला जेल अंबफला के पीछे ओल्ड रिहाड़ी क्षेत्र में जवान का शव पड़ा देखा गया। इस संदर्भ में सूचना मिलते ही पक्का डंगा थाने के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में शिफ्ट कर कार्रवाई शुरू की।
ये भी पढ़ेंः Kashmir: सुंबल-सोपोर रोड पर बड़ा हंगामा, महिलाओं ने हाथ में डंडे पकड़ किया प्रदर्शन
विवेक डोगरा मौजूदा समय में आई.आर. की 18वीं वाहिनी में तैनात थे। हाल ही में वह श्री अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी देकर वापस लोटे थे। मृतक के परिजनों के अनुसार वह गत रात से घर नहीं आए थे। परिजनों ने फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया परन्तु सम्पर्क नहीं हो पाया और आज उनका शव बरामद हुआ।
ये भी पढ़ेंः LoC के पास संदिग्धों की घुसपैठ के बाद सेना ने की फायरिंग, Search Operation जारी
Related Story

Doda में आतंकी का मिला सड़ा-गला शव, राइफल भी बरामद, सुरक्षाबलों ने शुरू की जांच

Gulmarg में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढंका इलाका

J&K के इस इलाके में तेंदुए का आतंक! बेजुबानों को बनाया शिकार, लोगों में दहशत

Jammu में लगने जा रहे Powercut, List में देखें कहीं आपका इलाका तो नहीं शामिल

Jammu में बिजली कट, देखें कहीं आपका इलाका तो नहीं शामिल

2 दिन तक जम्मू के इन इलाकों में बत्ती रहेगी गुल, पढ़ें खबर...

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां Alert!कश्मीर में कई इलाकों में CIK की Raid

Hospital में Labour Room के पास लगी आग, धुआं फैलते ही मरीजों में मची अफरा-तफरी

Jammu में फिर चला पीला पंजा, सुबह-सुबह 19 दुकानें ध्वस्त; इलाके में मचा हड़कंप

Jammu News : बॉर्डर से सटे इलाके में Police Alert, वाहनों में लाउडस्पीकर लगाकर की Announcement