जम्मू के लोगों के लिए खड़ी हो सकती नई मुसीबत, इस विभाग के कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

Edited By Kamini, Updated: 26 Dec, 2024 04:02 PM

pdd daily wagers of rajouri announced pen down strike

डेली वेजर्स ने आज पेन डाउन कर हड़ताल की घोषणा की है।

राजौरी (शिवम बख्शी) : राजौरी के बिजली विकास विभाग (पीडीडी) के डेली वेजर्स ने आज पेन डाउन कर हड़ताल की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर से राज्य के अन्य पीडीडी डेली वेजर्स के साथ पेन डाउन हड़ताल में शामिल होंगे। उनका कहना है कि अब तक उनकी नियमितीकरण की मांगों को अनदेखा किया गया है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं।

डेली वेजर्स ने कहा कि लंबे समय से उनकी सेवाओं को नियमित करने का वादा किया जा रहा है, लेकिन अभी तक सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने बताया कि वे वर्षों से विभाग की सेवा कर रहे हैं, फिर भी उनकी स्थिति दयनीय बनी हुई है। डेली वेजर्स ने प्रशासन से अपील की है कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रह सकती है, जिससे बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!