LoC के पास Pakistan ने की चीन में बने होवित्जर तोपों की टेस्टिंग, टैंक और UAV का भी इस्तेमाल!

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Nov, 2024 01:18 PM

pakistan tested chinese made howitzers near loc also used tanks and uavs

नवीनीकृत एम109 तोप मात्र 40 सैकेंड में दाग सकती 6 गोले, मारक क्षमता 24 किलोमीटर

श्रीनगर: पाकिस्तान ने चीनी कंपनी द्वारा विकसित एस.एच.-15 की प्रतिकृति और ट्रक पर लगी 155 एम.एम. हॉवित्जर तोप समेत विभिन्न तोपखाना प्रणालियों का जम्मू-कश्मीर स्थित नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) के करीब परीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा खाड़ी और पश्चिमी यूरोपीय देशों तथा अपने दीर्घकालिक सहयोगी तुर्किये के साथ रक्षा संबंधों को मजबूती प्रदान किए जाने के बीच यह कदम सामने आया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एल.ओ.सी. के पास 155 एम.एम. तोपों की आवाजाही देखी गई थी। उन्होंने बताया कि इनका निर्माण चीन की सरकार के स्वामित्व रक्षा कंपनी की देखरेख में एक खाड़ी देश के सहयोग से किया गया है।

नवीनीकृत एम109 तोप मात्र 40 सैकेंड में दाग सकती 6 गोले, मारक क्षमता 24 किलोमीटर

इन तोपों को एसएच-15 का एक प्रकार माना जाता है जोकि अपनी ‘निशाना साधो और भागो’ क्षमता के लिए जानी जाती है। ये तोपें विभिन्न प्रकार के आयुद्ध दाग सकती हैं जिनकी अधिकतम सीमा लगभग 30 किलोमीटर है और इसकी फायरिंग दर 6 राऊंड प्रति मिनट तक है। तोपखाना प्रणालियों में जिनका परीक्षण किया जा रहा है उनमें नवीनीकृत एम109 भी शामिल है जिसकी मारक क्षमता 24 किलोमीटर है और यह मात्र 40 सैकेंड में 6 गोले दाग सकती है। अधिकारियों ने बताया कि शुरू में पश्चिमी यूरोपीय देश से प्राप्त इस तोपखाना प्रणाली के अब उन्नत संस्करण का परीक्षण किया जा रहा है।

तुर्किये निर्मित आधुनिक 105 एम.एम. तोपें भी शामिल

उन्होंने कहा कि सैन्य संवर्धन में तुर्किये ने योगदान दिया है जिसके तहत तुर्किये की रक्षा कंपनी एफ.एन.एस.एस. द्वारा निर्मित आधुनिक 105 एम.एम. तोपें शामिल हैं। मध्यम वजन वाला टैंक मानक 105 मिमी कैलिबर की तोप से सुसज्जित है जोकि कवच भेदी और उच्च क्षमता के गोले दागने में सक्षम है।

चीन नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने में सहायक

अधिकारियों के अनुसार, चीन नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने में भी सहायक रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस सहायता में सुदृढ़ बंकरों का निर्माण, मानव रहित हवाई वाहनों (यू.ए.वी.), लड़ाकू हवाई वाहनों और उन्नत संचार प्रणालियां शामिल हैं। इस वर्ष की शुरुआत में चीन के नॉर्थ इंडस्ट्रीज ग्रुप कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एन.ओ.आर.आई.एन.सी.ओ.) ने पाकिस्तानी सेना को 56 एस.एच.-15 (155 मिमी कैलिबर वाली) स्व-चालित हॉवित्जर तोपों की दूसरी खेप सौंपी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Lucknow Super Giants

180/5

20.0

Lucknow Super Giants are 180 for 5

RR 9.00
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!