जम्मू कश्मीर की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 Jun, 2024 05:40 PM

major reshuffle among bjp state officials in jammu and kashmir

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत जम्मू कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव करवाए जाने हैं।

जम्मू: लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल संभव हैं। भाजपा के उच्च पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्ढा के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  Be Alert ! कहीं आपको भी तो नहीं आ रहा पुलिस अधिकारी का फोन

वहीं जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना दो बार अपना कार्यकाल पूरा करने के पश्चात लोकसभा चुनाव तक विस्तार पर चल रहे थे। अब जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही घोषित कर सकती हैं। प्रदेश अध्यक्ष बदला तो अन्य पदाधिकारियों में फेरबदल भी होगा।

यह भी पढ़ें :  Bandipora News : लोगों ने कई घंटों तक जाम किया मुख्य मार्ग, जानें क्या है कारण

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत जम्मू कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव करवाए जाने हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ऐसे में भाजपा भी नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में जुट गई हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को भी विश्वास में लिया जा रहा है। सनद रहे कि लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर की कुल पांच लोकसभा सीटों में से भाजपा ने दो लोकसभा सीटों पर ही चुनाव लड़ा। इन दोनों सीटों जिसमें जम्मू लोकसभा और उधमपुर लोकसभा सीट शामिल हैं पर भाजपा ने जीत दर्ज की हैं।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!