Maa Vaishno Devi: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए Railway ने चलाई Train, जानें किस रूट पर दौड़ेगी

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Oct, 2025 07:33 PM

maa vaishno devi railway runs train for the convenience of devotees

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा संबंधी जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट से परामर्श लें।

जम्मू-कश्मीर डेस्क :  यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल-कटरा स्पेशल ट्रेन सेवा को चार दिनों के लिए बढ़ा दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि यह सड़क परिवहन की तुलना में यात्रियों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संचालन को 3 से 7 अक्टूबर तक चार दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार, सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अरिश बंसल ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक, जम्मू उचित सिंघल ने कहा कि ट्रेन संख्या 04688/04687 के समय-सारिणी और ठहराव स्थान (स्टेशन) में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे यात्रा संबंधी जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट या आधिकारिक यात्री पूछताछ संख्या 139 से परामर्श लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!