Jammu में चली गोलियां, सरेआम फायरिंग से दहला इलाका, हथियार जब्त

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Apr, 2026 03:48 PM

shots fired in jammu area rocked by open firing

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

आर.एस.पुरा (मुकेश): मीरां साहिब क्षेत्र के गांव बृज नगर में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच हुई मारपीट के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान संदीप शर्मा पुत्र चुन्नीलाल निवासी बृज नगर के रूप में हुई है। घायल को स्थानीय पुलिस द्वारा तुरंत उपचार के लिए GMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार संदीप शर्मा और उसके चचेरे भाई अंकुश रन्याल पुत्र विजय शर्मा के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। इसी दौरान अंकुश रन्याल ने 12 बोर की गन से संदीप शर्मा पर तीन गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली संदीप शर्मा के हाथ पर लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी अंकुश रन्याल को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पिता विजय शर्मा को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!