Jammu में बिगड़ रहे हालात, पुलिस लाठीचार्ज पर उतरी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Mar, 2025 10:12 AM

lathicharge in jammu

एक कर्मी रैली के दौरान बेसुध हुआ जिससे अस्पताल ले जाया गया।

जम्मू: जल शक्ति विभाग (पी.एच.ई.) के अस्थायी कर्मियों ने सोमवार को चौथे दिन भी काम छोड़ हड़ताल कर प्रदर्शन जारी रखा। लाठीचार्ज के बावजूद हजारों कर्मी पुलिस का घेरा तोड़ कर सचिवालय के करीब पहुंचने में कामयाब हो गए। पी.एच.ई. एम्पलायज यूनाइटिड फ्रंट के बैनर तले आज अस्थायी कर्मी पुन: बी.सी. रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

अस्थायी कर्मी अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग को लेकर शुक्रवार से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने अपनी हड़ताल को 72 घंटे के लिए और बढ़ा दिया था। इससे पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश में सरकारी विभागों में लगे डेली वेजरों के नियमितीकरण के मुद्दे पर विचार करने के लिए मुख्य सचिव अटल डुल्लू की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। समिति को दीर्घकालिक समाधान निकालने के लिए 6 महीने का समय दिया गया है। लेकिन फ्रंट ने सरकार द्वारा गठित समिति को नामंजूर करते हुए काम छोड़ हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ेंः Jammu और Mata Vaishno Devi पहुंचना हुआ आसान, शुरू हुई नई Flight

सोमवार को भी अस्थायी कर्मियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन करने के बाद बड़ी संख्या में रैली निकाल कर सचिवालय का रुख किया। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और भाजपा के खिलाफ नारे लगाते हुए कर्मी एम.एल.ए. हॉस्टल के पास पुलिस द्वारा स्थापित बेरीकेडिंग के पास पहुंचे और प्रदर्शन करते कर्मियों ने बैरिकेडिंग को हटाने का प्रयास किया। कर्मियों ने कंटीली तारों को भी हटाया और आगे बढ़े। एम.एल.ए. हॉस्टल के पास कर्मियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया लेकिन कर्मी लाठियां खाते हुए बैरीकेड तोड़ आगे निकलने में कामयाब हो गए। पुलिस कर्मी भी लाठीचार्ज करते अस्थायी कर्मियों के पीछे भागे लेकिन कर्मी सचिवालय के बिलकुल समीप पहुंचने में कामयाब हो गए।

पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज में करीब आधा दर्जन कर्मी घायल हुए हैं। एक कर्मी रैली के दौरान बेसुध हुआ जिससे अस्पताल ले जाया गया। वहीं सैंकड़ों कर्मी इंदिरा चौक से होते हुए शालामार (सचिवालय के समीप) पहुंचने में सफल हुए। सचिवालय के करीब पुलिस द्वारा जबरदस्त बैरीकेडिंग की गई थी, जहां से कर्मियों को आगे नहीं जाने दिया गया। कर्मियों ने वहीं सड़क जाम कर देर शाम तक प्रदर्शन किया। फ्रंट के वरिष्ठ नेता रवि हंस ने बताया कि लाठी चार्ज में आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं जिनमें ओंकार सिंह, मोहन लाल, संजय शर्मा, मोहिन्द्र सिंह व अन्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं को नहीं आएगी कोई दिक्कत, Board ने लिया यह फैसला

शहर में लगा जाम

पी.एच.ई. के अस्थायी कर्मी बड़ी संख्या में रैली निकाल कर जिस-जिस सड़क पर से गुजरे वहां पुलिस ने यातायात को रोक दिया जिसके चलते शहर के कई क्षेत्रों में भारी ट्रैफिक जाम रहा। जाम में घंटों कार सवार, मैटाडोर चालक व सवारियां, आटो व दोपहिया वाहन फंसे रहे। सबसे अधिक जाम परेड कॉलेज, परेड, शालामार रोड, इंदिरा चौक, डोगरा चौक व अन्य चौक चौराहों पर लगा रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!