Edited By VANSH Sharma, Updated: 23 Aug, 2025 07:17 PM

जम्मू पुलिस ने कहा है कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
जम्मू (तनवीर सिंह): आर.एस. पुरा पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए एक चोरी के मामले को कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने ₹51,400 मूल्य के सोने और चांदी के गहने बरामद कर लिए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
17 अगस्त 2025 को इंडर चंद पुत्र बिशन दास, निवासी बग्गा मार्ह, तहसील आर.एस. पुरा ने पुलिस को शिकायत दी कि 11 अगस्त 2025 को कुछ अज्ञात लोग उसके घर का ताला तोड़कर गहने चुरा ले गए। इस पर थाना आर.एस. पुरा में एफआईआर नंबर 171/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसएचओ आर.एस. पुरा, इंस्पेक्टर आर.एस. परिहार की अगुवाई में विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी मदद और पुख्ता सुरागों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह पुत्र देश राज, निवासी मंडली फगवाड़ा, जिला नवांशहर (पंजाब) और उसकी पत्नी कुलजीत कौर, निवासी बग्गा मार्ह, तहसील आर.एस. पुरा के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
उनके खुलासे पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया, जिसमें 3 जोड़ी सोने की बालियां, 1 जोड़ी चांदी की चूड़ियां, 1 जोड़ी चांदी की पायल (झांझर) और 1 चांदी की चेन शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी अन्य वारदातों में भी शामिल हैं या नहीं। जम्मू पुलिस ने कहा है कि वह अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने और नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here