ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट साइबर विभाग, पुलिस ने सुलझाए 3 मामले

Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Apr, 2024 12:05 PM

jammu police solved 3 online fraud cases

ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।

जम्मू: जम्मू की साइबर पुलिस ने 3 ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले सुलझाए हैं जिसमें 1,18,000 रुपए की राशि रोक दी गई है।

यह भी पढ़ें :  उधमपुर में घटा दर्दनाक हादसा, 2 लोगों ने तोड़ा दम

एस.एस.पी. जम्मू डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिसमें उस व्यक्ति ने डिलीवरी बॉय बनकर शिकायतकर्ता से बात की कि आपका पार्सल दिल्ली में डिलीवर किया गया है। उसे पार्सल की डिलीवरी के लिए 29,500 रुपए का भुगतान करना होगा। शिकायतकर्ता ने लेनदेन किया जिसके बाद जालसाज ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। दूसरे ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता ने शुरूआत में कुछ राशि का निवेश किया। जिसके बाद जालसाज के अनुरोध के अनुसार उसने और अधिक राशि का निवेश किया। जिसके बाद जालसाज ने अपना फोन बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने कुल 50000 रुपए की राशि निवेश की थी।

यह भी पढ़ें :  झील में मछुआरे को यूं खींच ले गई मौत, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

इन ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों के बाद 38,500 रुपए की वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में एक और शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने फंडफ्लेक्स लोन कैलकुलेटर ऐप पर 50,000 रुपए का ऋण आवेदन किया। उन्हें सदस्यता शुल्क के रूप में 1250 रुपए का भुगतान करने के लिए एक कॉल आया। उन्होंने भुगतान किया, जिसके बाद अधिक राशि की मांग की गई। उन्होंने जालसाज की मांग पर कई लेनदेन किए। जिसके बाद जालसाज का संपर्क नंबर उपलब्ध नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें :  PRTC बस चालक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का Action, गुस्साए रोडवेज चालकों ने की सड़क जाम

इन मामलों की जांच के दौरान साइबर सैल डी.पी.ओ. जम्मू ने तेजी से कार्रवाई की और गहन प्रयास किए। जिसके परिणामस्वरूप अंतत: इन तीन अलग-अलग ऑनलाइन साइबर अपराध शिकायतों में 1,18,000/ में से 1,13,000/- रुपए की राशि रोक दी गई। एस.एस.पी. जम्मू डा. विनोद कुमार ने आम जनता को अतिरिक्त सतर्क रहने और तुरंत राष्ट्रीय हैल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर सैल डी.पी.ओ. जम्मू हैल्पलाइन नंबर 8899537995 पर रिपोर्ट करने के लिए कहा है। उन्नत तकनीक और कुशल कर्मियों से लैस जिला पुलिस जम्मू साइबर अपराधियों के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!