J&K: आशा वर्कर व मिड-डे मील कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार को चेतावनी

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Apr, 2026 01:24 PM

j k asha workers and mid day meal staff stage massive protest

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है।

आर.एस. पुरा ( मुकेश ) :  आशा वर्कर एवं मिड-डे मील कर्मियों ने आज डेली वेजेस एक्ट लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी पार्क, आर.एस. पुरा में यह प्रदर्शन जम्मू कश्मीर डेली वेजेस संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आशा वर्कर एवं मिड-डे मील कर्मियों ने अपने कामकाज को छोड़कर हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि वे पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रही हैं, लेकिन जब मेहनताना देने की बात आती है तो सरकार की ओर से उन्हें मात्र ₹2000 प्रति माह के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है, जो आज की महंगाई के दौर में बेहद कम है।

उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और हर आवश्यक वस्तु महंगी हो चुकी है। ऐसे में कम मेहनताना मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उन्हें डेली वेजेस एक्ट के तहत ₹758 प्रति दिन के हिसाब से मेहनताना दिया जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण सही ढंग से कर सकें।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!