Hiranagar के कट्टल चौक पर भयानक मंजर, वाहनों की भिड़ंत के बाद महिलाएं हुईं लहूलुहान

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 May, 2026 08:27 PM

horrific scene at kattal chowk in hiranagar

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

हीरानगर (लोकेश): कठुआ जिले के हीरानगर उपमंडल के व्यस्त कट्टल चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा और लोड कैरियर ऑटो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार लोड कैरियर ऑटो नंबर जेके21जे-6658 और एक ई-रिक्शा के बीच कट्टल चौक पर अचानक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में घायल महिलाओं की पहचान बानो बेगम (55) पत्नी गामा निवासी रख सरकार प्लाही हीरानगर, जानो बीबी (50) पत्नी जमात अली निवासी मथुरा चक तहसील हीरानगर, ज़ातून (45) पत्नी आलम दीन निवासी मथुरा चक तथा बानो (25) पत्नी मियां निवासी जंगी चक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार हेतु उप जिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए GMC कठुआ रेफर कर दिया गया है। 

हादसे के बाद कुछ समय के लिए कट्टल चौक पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कट्टल चौक पर यातायात व्यवस्था मजबूत करने तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों को रोका जा सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!