जम्मू-कश्मीर के इस इलाके में 11 से 8 बजे तक वाहनों की Entry बंद, जानें क्यों?

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Feb, 2026 05:39 PM

entry of vehicles closed in this area from 11 am to 8 pm

कोई भी आपातकालीन स्थिति या फिर कोई बीमार को ले जा रही गाड़ी को बाजार में जाने की इजाजत होगी।

ऊधमपुर (दीपक) : दो दिन पहले निवर्तमान डी.सी. द्वारा शहर में अक्सर लगने वाले जाम को देखते हुए निकाले गए आदेश पर शुक्रवार को अमल होना भी शुरू हो गया है। ए.आर.टी.ओ. ऊधमपुर यातायात पुलिस के डी.एस.पी. व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सलाथिया चौक पर पहुंचे तथा वहां पर बाजार को जाने वाली गाड़ियों को रोका। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि कोई भी चारपहिया गाड़ी सुबह 11 से रात 8 बजे तक बाजार के अंदर प्रवेश नहीं करेगी। उन्होंने साफ किया कि कोई भी आपातकालीन स्थिति या फिर कोई बीमार को ले जा रही गाड़ी को बाजार में जाने की इजाजत होगी।

उन्होंने सलाथिया चौक तथा धार रोड पर अक्सर सड़क किनारे खड़े रहने वाली मैटाडोर तथा बसों के अलावा अन्य गाड़ियों को वहां से निकाला तथा कहा कि केवल 2 से 3 मिनट ही गाड़ी सड़क पर खड़ी होगी। उसके उपरांत उसे वहां से जाना होगा। उन्होंने चालकों से कहा कि वे नए निकाले गए आदेश पर अमल करें।

इस दौरान सलाथिया चौक के पास स्थित नो पार्किंग जोन में खड़े दोपहिया वाहनों के आन लाइन चालान भी काटे गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!