सतवारी में इस दिन बड़ी रैली करेगी भाजपा, कांग्रेस ने भी लगाया पूरा जोर

Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Apr, 2024 11:51 AM

bjp hold big rally in raipur satwari on 22nd april

इस रैली में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के अलावा कई स्टार प्रचारक भी पहुंचेंगे।

जम्मू: जम्मू लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार को तेज करते हुए भाजपा 22 अप्रैल को बाहु विधानसभा क्षेत्र के रायपुर सतवारी में बड़ी रैली करेगी।

यह भी पढ़ें :  फिर बंद हुआ यह मुख्य मार्ग, SDM ने जारी किए आदेश

इस रैली में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के अलावा कई स्टार प्रचारक भी पहुंचेंगे। पूर्व उप-मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता का कहना है कि 22 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता रैली की शक्ल में बावे वाली माता क्षेत्र से होते हुए सुंजवा, गोरखा नगर, मलिक मार्कीट, छन्नी, त्रिकुटा नगर, शिवाजी चौक, अप्सरा रोड, दुधाधारी मंदिर, संजय नगर चौक, डिग्याना पार्क, जवाहर नगर और बेलीचराना से होते हुए रायपुर सतवारी में रैली स्थल पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें :  Weather Update : जम्मू-कश्मीर में इस दिन बारिश और हिमपात के आसार

उल्लेखनीय है कि जम्मू लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में 24 अप्रैल को शाम 6 बजे चुनाव प्रचार अभियान थम जाएगा। चुनाव प्रचार अभियान थमने से पहले भाजपा जम्मू लोकसभा सीट पर पूरा जोर लगा रही है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने जम्मू लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री रमण भल्ला को उम्मीदवार बनाया हुआ है। कांग्रेस भी जगह-जगह जन रैलियां निकाल रही है। कांग्रेस की तरफ से स्टार प्रचारक राज बब्बर और सचिन पायलट प्रचार कर चुके हैं। आगामी दिनों में कांग्रेस प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की जन रैली की तैयारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!