Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Feb, 2025 04:31 PM

विभाग ने कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
जम्मू: राज्य कर विभाग की प्रवर्तन शाखा ने वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए 2.55 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला। यह अभियान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान उच्च कर दर वाले सामानों जैसे धातु स्क्रैप, सीमैंट, ग्रेनाइट, सरिया और तंबाकू पर केंद्रित था। विभाग ने कहा कि जी.एस.टी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ेंः Congress की मीटिंग दौरान हुआ जमकर हंगामा, President ने खुद खड़े होकर...
उपायुक्त सोनू प्रगवाल के नेतृत्व और राज्य कर आयुक्त पी.के. भट तथा अतिरिक्त आयुक्त नमृता डोगरा की देखरेख में 2.50 लाख से अधिक ई-वे बिलों की गहन जांच की गई। विभाग ने बिना ई-वे बिल के माल परिवहन, गलत कर दर की घोषणा, मात्रा में गड़बड़ी और फर्जी जी.एस.टी. पंजीकरण जैसे मामलों में जुर्माना लगाया। सरिया और लोहे से जुड़े सामान पर 43 लाख, सीमैंट पर 6 लाख, तंबाकू, सिगरेट और पान मसाले पर 12 लाख तथा मोबाइल फोन और उनके सामान पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।
यह भी पढ़ेंः Breaking : Delhi के बाद Ladakh में आया खतरनाक भूकंप, लोगों में फैली दहशत
इस अभियान को वरिष्ठ कर अधिकारियों रोमी जम्वाल, नरेश कौल, सुधीर शर्मा, सुनील गुप्ता और अश्विनी कुमार के सहयोग से अंजाम दिया गया। उल्लेखनीय है कि यह अभियान जम्मू जिले के दूरदराज के इलाकों खौर, दासगल (अखनूर) और अरनिया तक पहुंचकर संचालित किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here