Udhampur News: चुनाव का बिगुल बजते ही जिले की चारों सीटों पर सरगर्मियां तेज

Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Aug, 2024 06:23 PM

after the announcement of elections the election activities have intensified

टिकट पाने हेतु लगभग सभी पार्टियों में अभी से भागदौड़ प्रारंभ हो गई है।

ऊधमपुर : जम्मू-कश्मीर राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। टिकट पाने हेतु लगभग सभी पार्टियों में अभी से भागदौड़ प्रारंभ हो गई है। ऊधमपुर में गत चुनावों में तीन विधानसभा क्षेत्र थे, जबकि इस बार परीसिमन के उपरांत चार विधानसभा क्षेत्र बन गए हैं। इनमें ऊधमपुर ईस्ट, ऊधमपुर वैस्ट, चिनैनी व रामनगर सुरक्षित।

इस बार जहां पर बहुकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, इसका प्रमुख कारण राज्य में किसी भी दल का किसी अन्य दल के साथ समझौता अभी तक नहीं हुआ है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि नैशनल कांफ्रैंस व कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि लोकसभा चुनाव में ऐसा ही किया था, परंतु डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला ने अकेले ही चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

टिकट प्राप्त करने के लिए सबसे ज्यादा भागदौड़ भाजपा व कांग्रेस में है। चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस द्वारा अपने प्रदेश अध्यक्ष को अकस्मात ही बदल दिया गया है, जिस कारण वहां पर टिकट प्राप्त करने के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं। कांग्रेस पार्टी में सबसे ज्यादा उम्मीदवार ऊधमपुर वैस्ट सीट के लिए हैं। इनमें अशोक गुप्ता, जो गत विधानसभा चुनाव का चुनाव लड़ चुके हैं, सुमित मगोत्रा जो जिला कार्यकारी प्रधान हैं, विजय मन्हास जो पूर्व विधायक बालक राम के पुत्र हैं तथा पार्टी के कई पदों पर रह चुके हैं और वह ओ.बी.सी. से संबंध रखते हैं, अनिल पचियाला जो कांग्रेस के पूर्व जिला कार्यकारी प्रधान रह चुके हैं तथा कई पदों पर रह चुके हैं प्रमुख दावेदार हैं। इसके अतिरिक्त मुलख राज भमागी भी प्रयास कर रहे हैं। जिला प्रधान विनोद खजूरिया ऊधमपुर ईस्ट से तथा द्वारकानाथ पराशर चिनैनी से, पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत रामनगर सुरक्षित से प्रबल दावेदार हैं। इसके अतिरिक्त बलवीर सिंह, ओम प्रकाश, नरेंद्र कुमार भी टिकट प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी में भी टिकट लेने के लिए बड़ी भागदौड़ जारी है, विशेषकर ऊधमपुर वैस्ट का टिकट प्राप्त करने हेतु पूर्व विधायक पवन गुप्ता तथा पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया अपना-अपना दावा पेश कर रहे हैं, जबकि ऊधमपुर ईस्ट के लिए पूर्व विधायक आर.एस. पठानिया तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार खजूरिया अपना दावा पेश कर रहे हैं। चिनैनी में भाजपा के पास कोई दमदार प्रत्याशी न होने के कारण वह प्रयास कर रही है कि बलवंत सिंह मनकोटिया व आर.एस. पठानिया में से किसी एक को एडजस्ट किया जाए। बलवंत सिंह मनकोटिया ऊधमपुर से ही चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं तथा आर.एस. पठानिया 2014 में यही से जीते थे। इस प्रकार सीटें तीन तथा उम्मीदवार चार। अब इसी को लेकर भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। रामनगर सुरक्षित में पार्टी के कई दावेदार हैं।

शेष दलों में नैशनल कांफ्रैंस के जिला प्रधान सुनील वर्मा ऊधमपुर ईस्ट से राम पुरुषोत्तम शर्मा चिनैनी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। वहीं पैंथर्स पार्टी जिसका 2014 से पहले ऊधमपुर में काफी प्रभाव था प्रो. भीम सिंह के निधन के उपरांत बिखर गई है। पूर्व विधायक हर्षदेव सिंह ने अलग से पैंथर पार्टी बना ली तथा वह स्वयं चिनैनी से चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त कई अन्य पार्टियां भी स्थिति पर निगाह रख रही हैं। इस प्रकार जहां पर रोचक एवं बहुकोणीय मुकाबला चारों सीटों पर देखने को मिलेगा।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!