आपने 2.35 करोड़ जीते हैं! फोन कॉल ने उड़ाए सबके होश, पढ़ें पूरा मामला

Edited By VANSH Sharma, Updated: 01 Feb, 2026 07:13 PM

2 35 crore lottery call turns out to be a scam

इनाम पाने के लिए ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर सीमा शुल्क के नाम पर एक बैंक खाते में रकम जमा कराने को कहा गया।

जम्मू-कश्मीर डेस्क (रितेश): अंतरराष्ट्रीय इनाम दिलाने के नाम पर की गई बड़ी ठगी के मामले में कश्मीर आर्थिक अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने दो आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला वर्ष 2017 में दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता को करोड़ों रुपये और एक कार का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी की गई।

जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता को फोन कॉल के जरिए बताया गया था कि उसने यूनाइटेड किंगडम की एक कंपनी की ओर से 2 करोड़ 35 लाख रुपये नकद और एक कार इनाम में जीती है। इनाम पाने के लिए ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर सीमा शुल्क के नाम पर एक बैंक खाते में रकम जमा कराने को कहा गया।

राशि जमा कराने के बाद आरोपियों ने विदेशी बैंक में खाता खोलने और ट्रांसफर शुल्क के नाम पर फिर से पैसे जमा करने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने अलग-अलग स्रोतों से धन जुटाकर आरोपियों द्वारा बताए गए अनुसार रकम जमा कर दी, लेकिन उसके खाते में कोई इनाम राशि नहीं आई। इसके बावजूद आरोपी लगातार उसे गुमराह करते रहे।

क्राइम ब्रांच की जांच में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी जीतू राज जोहरी और दिल्ली निवासी सुरेश ठाकुर की संलिप्तता सामने आई। दोनों ने मिलकर शिकायतकर्ता को धोखे में रखकर लाखों रुपये की ठगी की। मौखिक, दस्तावेजी और ठोस साक्ष्यों के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ श्रीनगर की सक्षम अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अब मामले में आगे की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!