खुशखबरी ! त्योहारों पर Railway का बड़ा तोहफा... किराय में  20% छूट, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Aug, 2025 05:35 PM

railway s big gift on festivals 20 discount on fares

इस योजना का मकसद त्योहारों के दौरान ट्रेनों की भीड़ को संतुलित करना है और ट्रेनों का दोनों दिशाओं में बेहतर उपयोग हो सके।

जम्मू डेस्क :  त्योहारों के समय ट्रेनों में भीड़ और टिकट बुकिंग की परेशानी से राहत देने के लिए रेलवे ने एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम है "राउंड ट्रिप पैकेज", जो अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है। इस स्कीम के तहत अगर यात्री एक साथ आने-जाने (आगे और वापसी) का टिकट बुक करते हैं, तो उन्हें वापसी यात्रा पर 20% छूट मिलेगी। बता दें कि यह छूट केवल कन्फर्म टिकटों पर ही लागू होगी और इस योजना के तहत बुक किए गए टिकटों पर किराया वापस नहीं किया जाएगा।

इस योजना का मकसद त्योहारों के दौरान ट्रेनों की भीड़ को संतुलित करना है और ट्रेनों का दोनों दिशाओं में बेहतर उपयोग हो सके।

कौन ले सकता है इसका फायदा?

जो लोग एक ही ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं और आने-जाने (राउंड ट्रिप) की टिकट एक साथ बुक करते हैं, उनको इस योजना का लाभ मिलेगा। शर्त: वापसी यात्रा के यात्री का नाम और जानकारी वही होनी चाहिए जो आगे की यात्रा में दी गई है।

टिकट बुकिंग कब शुरू होगी?

14 अगस्त 2025 से बुकिंग शुरू होगी।
आगे की यात्रा: 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच
वापसी की यात्रा: 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच

 किन ट्रेनों में नहीं मिलेगी छूट?

फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनें (जैसे कुछ स्पेशल एक्सप्रेस)
लेकिन बाकी सभी श्रेणियों और स्पेशल ट्रेनों में यह स्कीम लागू रहेगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!