Katra से भवन तक पसरा सन्नाटा, श्रद्धालु पूछ रहे— कब बुलाएंगी मां ?

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Sep, 2025 07:52 PM

silence spread from katra to the temple

यात्रा मार्ग पर पिछले 12 दिनों से श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह से एहतियातन बंद किया गया है।

कटड़ा ( अमित ):  वैष्णो देवी यात्रा शनिवार को दिन  12वें दिन भी अस्थाई रूप से स्थगित रही। जिसके चलते यात्रा मार्ग की मुख्य पड़ाव दक्षिणी डियोडी, बाणगंगा ,चरण पादुका, अर्धकुमारी,सांझी छत हाथी मथा, हिमकोटी और वैष्णो देवी भवन पूरी तरह से सूने-सूने नजर आ रहे हैं। इसी के चलते अब हर किसी को इंतजार है कि आखिर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कब वैष्णो देवी यात्रा बहाल करने के संबंध में फैसला लेता है।

हैरत की बात है कि जी यात्रा मार्ग पर 24 घंटे जय माता दी के जयकारों की गूंज सुनने को मिलती थी। उसे यात्रा मार्ग पर पिछले 12 दिनों से श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह से एहतियातन बंद किया गया है। वहीं बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड प्रशासन जिन स्थलों पर भूस्खलन हुआ है उसे हटाने और पर्याप्त मुरमत के साथ-साथ यात्रा मार्ग पर जिन जगहों  पर से पत्थर गिरने की आशंका है, उन्हें हटाने के साथ-साथ हर उचित कदम भी उठा रहा है। ताकि आने वाले दिनों में ऐसी कोई घटना न घट सके।

शनिवार को दोपहर से  त्रिकूट पर्वत सहित आसपास क्षेत्र में बारिश में दस्तक देना शुरू कर दिया था। जिसके चलते कटड़ा रियासी सड़क मार्ग पर यातायात व्यवस्था को एक बार फिर एहतियातन बंद किया गया। रियासी जाने वाले छोटे वाहनों को दक्षिणी डियोडी से होते हुए रियासी की ओर जाने की अनुमति दी जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग पर पत्थर गिरने के साथ-साथ मलवा भी आया गया है जिसके बाद एहतियातन वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया है।

जम्मू- कटड़ा रेल मार्ग पर शनिवार को भी सेवा रही प्रभावित

 पिछले दिनों जम्मू - कटड़ा रेल मार्ग पर हुए भूस्खलन के चलते शनिवार को भी उक्त ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई। हालांकि रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैक से मलवा हटाने ब मुरमत कार्य जोरो से जारी है, पर खबर लिखे जाने तक ट्रेन सेवा बहाल नहीं हो पाई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!