विस चुनाव:  रशपाल वर्मा हीरानगर वि.स. क्षेत्र के मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं साबित

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Aug, 2024 07:29 PM

assembly election rashpal verma can prove to be a strong candidate

शपाल वर्मा की लोकप्रियता और पार्टी के भीतर उनकी सशक्त स्थिति को देखते हुए उन्हें दोनों सीटों में से किसी एक के लिए टिकट मिल सकता है।

हीरानगर (लोकेश): आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ओ.बी.सी. मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान में ओ.बी.सी. मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रशपाल वर्मा को विधानसभा सीट हीरानगर तथा सांबा से संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। रशपाल वर्मा की लोकप्रियता और पार्टी के भीतर उनकी सशक्त स्थिति को देखते हुए उन्हें दोनों सीटों में से किसी एक के लिए टिकट मिल सकता है।

हीरानगर और सांबा दोनों ही क्षेत्र भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं और यहां पर पार्टी को मजबूत उम्मीदवार की आवश्यकता है। रशपाल वर्मा का राजनीतिक करियर भाजपा के साथ 35 वर्षों से जुड़ा हुआ है। उनकी कर्मभूमि हीरानगर रही है, जहां उन्होंने हीरानगर में लगभग 32 वर्षों तक सेवा दी है। उनके क्षेत्र घगवाल को अब सांबा विधानसभा सीट के साथ जोड़ा गया है। जबकि डीलिमिटेशन से पहले घगवाल क्षेत्र हीरानगर विधानसभा का हिस्सा हुआ करता था।

पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा और आधिकारिक घोषणा की जाएगी। अभी तक भाजपा ने किसी भी उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में रशपाल वर्मा का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी कर्मभूमि और लंबे अनुभव को देखते हुए वे हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के मजबूत उम्मीदवार साबित हो सकते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!