इश्क में अंधी महिला का कारनामा, पति की ह'त्या कर पुलिस को किया गुमराह, ऐसे हुआ खुलासा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Apr, 2024 10:08 AM

woman with lover murdered her husband

जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक की पत्नी का बयान संदिग्ध रूप से भ्रामक और घटना से मेल नहीं खाता था।

मढ़: पौनी चक इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी जबकि हत्या को सड़क दुर्घटना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें :  Drug Smuggler पर जम्मू पुलिस का Action, कुर्क की लाखों की संपत्ति

एस.पी. ग्रामीण बृजेश शर्मा ने प्रैस वार्ता में बताया कि 6 अप्रैल की शाम को पौनी चक पुलिस चौकी के अंतर्गत क्षेत्र में आने वाले सेयोडा इलाके में पीड़ित की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 7 अप्रैल को लगभग रात 3 बजे पौनी चक पुलिस में पी.सी.आर. के माध्यम से सूचना मिली कि नरेश चंद्र पुत्र अचरू निवासी भद्रवाह की राजस्व परिसर गोले गुजराल के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है जो वर्तमान समय में अपने परिवार के साथ रंजीत कॉलोनी में रहता था। उसका शव गांधी नगर सरकारी अस्पताल जम्मू में पड़ा है और उसकी पत्नी घायल अवस्था में वहां भर्ती है। इस सूचना के मिलने पर गांधी नगर अस्पताल में एक जांच अधिकारी को तैनात किया गया जिसने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पत्नी और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। उसके बाद जी.एम.सी. जम्मू में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोमाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। तत्काल मामले की जांच पौनी चक पुलिस चौकी के ए.एस.आई. विनोद कुमार को सौंपी गई।

जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक की पत्नी का बयान संदिग्ध रूप से भ्रामक और घटना से मेल नहीं खाता था। जांच अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया कि उन्हें मौत में गड़बड़ी का आभास हो रहा है और उन्हें मृतक की पत्नी की संलिप्तता का संदेह है। पुलिस ने गहन जांच शुरू की और जांच के दौरान सभी तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। उनका विश्लेषण किया गया और मृतक के ससुराल वालों और अन्य रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए गए। विस्तृत जांच के बाद पता चला कि शालू देवी पत्नी मृतक नरेश चंद्र का भानु प्रताप सिंह नामक एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। जो नरेश चंद्र की मौत के समय उनके साथ मौजूद था। इसके बाद पुलिस को महिला के मोबाइल की जांच में लंबी-लंबी वीडियो कॉलिंग के मैसेज मिले। इसी से हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की। इसके बाद शालू देवी और भानु प्रताप दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पूछताछ के दौरान भानु प्रताप ने स्वीकार किया कि उसने शालू देवी के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची थी। और सेयोड़ा इलाके में एक खाली पड़े प्लॉट में नरेश चंद्र के सिर में पत्थर मारकर उसकी हत्या की थी। उसके बाद उसे गांधी नगर अस्पताल ले गया था। चूंकि भानु प्रताप गांधी नगर अस्पताल में ट्रेनी के रूप में कार्यरत है। उन्होंने मौत को सड़क दुर्घटना के रूप में चित्रित किया। शुरू में मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति की रैवेन्यू कॉम्प्लैक्स गोल गुजराल के पास एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई और उन्हें एक ऑटो रिक्शा में गांधी नगर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला दोमाना थाना क्षेत्र के सेयोड़ा का है। शुरूआत में पुलिस इस मामले को सड़क हादसा मान कर चल रही थी। लेकिन जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!