वाहन चालकों की मनमानी, शहर में सरेआम उड़ रही निगम के नियमों की धज्जियां

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Sep, 2024 02:19 PM

vehicle drivers are being corporation rules are being flouted openly in the city

चरा उठाने वाले कुछ वाहन चालक सरेआम निगम के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

जम्मू  : जहां एक ओर जम्मू नगर निगम शहरवासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था देने के कड़े प्रयास कर रहा है वहीं उनके कचरा उठाने वाले कुछ वाहन चालक सरेआम निगम के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

शहर में निगम के कुछ कचरा उठाने वाले वाहन चालकों को बिना ढके ही कचरा ले जाते देखा जा सकता है जिसके चलते उनके पीछे चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। कई बार तो यह कचरा उठाने वाले वाहन सड़कों पर भी कचरा गिराते जाते हैं जिससे यह न सिर्फ दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है, बल्कि शहर की सड़कें भी गंदी होती हैं।

ये भी पढ़ेंः Breaking News: Ramban में दिल दिहला देने वाला हादसा, 1 की मौके पर मौत 2 गम्भीर घायल

बता दें कि निगम द्वारा नियम बनाया गया है कि कचरा उठाने वाले वाहनों को शहर की सड़कों से हमेशा कचरा ले जाते समय कचरे को तिरपाल से कवर करके ही ले जाएं, लेकिन कुछ कचरा उठाने वाले वाहन चालक मनमानियां करते हुए इन नियमों का उल्लंघन करते हैं जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ता है।

शहर के तालाब तिल्लो इलाके में निगम के एक ऑटो चालक को बिना ढके शहर का कचरा ले जाते देखा गया जिसमें से कचरा भी गिर रहा था। इससे दोपहिया वाहन चालक काफी परेशान हुए। वहीं इलाके के दुकानदारों, वाहन चालकों और लोगों ने निगम से मांग की है कि वे इस तरह से बिना ढके कचरा ले जाने वाले वाहन चालकों को निर्देश दें कि वे निगम के नियमों का सख्ती से पालन करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!